Explore

Search

June 25, 2026 12:37 am

स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्ग माताओं संग मनाया मदर्स डे

बिलासपुर। मदर्स डे के अवसर पर बहतराई स्थित स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा माता रानी वृद्धाश्रम में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “माँ जननी है, माँ ही सृष्टि है…” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग माताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने बुजुर्ग माताओं के साथ केक काटकर मातृ दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान विशेष भोजन की व्यवस्था की गई तथा सभी माताओं को सम्मान स्वरूप साड़ियां भेंट की गईं।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब वृद्धाश्रम में रह रही माताओं ने फाउंडेशन के सदस्यों को अपने परिवार का हिस्सा और बेटे समान मानते हुए उन्हें गले लगाया तथा अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।

फाउंडेशन की अध्यक्ष चंचल सलूजा ने कहा कि मदर्स डे माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मानित करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपनी माताओं के प्रति सदैव कृतज्ञ रहने की प्रेरणा देता है।

संस्था के सचिव नवीन चंद्र दुबे ने सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ की ममता अनमोल होती है और वही सृष्टि का आधार है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रम्या सुभाष, विमल रजक, श्वेता सिंह, विजय लक्ष्मी, गंगा निषाद, सिमरन कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS