Explore

Search

June 25, 2026 12:39 am

 दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की उगाही का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

“घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ऑडियो क्लिप बना अहम सबूत,एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस या कानून का भय दिखाकर वसूली करना गंभीर अपराध,ऐसे मामलों में आम नागरिक तत्काल पुलिस को सूचना दें, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी”

रायगढ़। दुष्कर्म प्रकरण में जेल भेजने की धमकी देकर युवक और उसके परिवार से 40 हजार रुपये की अवैध मांग करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर लगातार रकम की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

मामले में पीड़ित युवक ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी श्याम भोजवानी बलात्कार केस में जेल भेजने का डर दिखाकर पैसे मांग रहा था। आरोपी मोबाइल कॉल कर परिवार पर लगातार दबाव बना रहा था। विवेचना के दौरान पुलिस को बातचीत का ऑडियो क्लिप मिला, जिसे अहम साक्ष्य मानते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS