Explore

Search

July 26, 2026 10:04 am

मोबाइल की लत बनी रिश्तों की दुश्मन: मामूली विवाद में चली गई जान

रायपुर, 15 अप्रैल 2026।मोबाइल फोन की बढ़ती लत अब सिर्फ समय बर्बादी तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह पारिवारिक रिश्तों को भी गहरी चोट पहुंचा रही है। इसका ताजा उदाहरण रायपुर में सामने आया, जहां एक मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली।

पश्चिम ज़ोन पुलिस द्वारा किए गए खुलासे में सामने आया कि थाना डीडी नगर क्षेत्र के निवासी वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके अपने ही परिवार के सदस्यों ने कर दी। इस मामले में मृतक की पत्नी, पुत्री और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला कि 27 सितंबर 2025 की रात मोबाइल देखने को लेकर घर में विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपियों ने लकड़ी के बैट और ईंट से वार कर दिया, जिससे गोस्वामी की मृत्यु हो गई। बाद में साक्ष्य छिपाने की कोशिश भी की गई, ताकि घटना को हादसा बताया जा सके।

इस घटना ने एक गंभीर सवाल खड़ा किया है क्या मोबाइल की लत अब रिश्तों से भी बड़ी हो गई है? छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते तनाव और संवाद की कमी ने पारिवारिक संबंधों को कमजोर कर दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीक का संतुलित उपयोग जरूरी है, अन्यथा इसके दुष्परिणाम न सिर्फ मानसिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी देखने को मिल सकते हैं।यह मामला इसी कड़वी सच्चाई को उजागर करता है कि जब संवाद खत्म होता है, तो रिश्ते भी टूटने लगते हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS