Explore

Search

March 30, 2026 10:34 pm

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण

रायपुर, 30 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण किए गए हैं, जो इस वर्ष देश में सर्वाधिक है।

योजनाओं का समन्वय बना सफलता की कुंजी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी एवं समन्वित क्रियान्वयन से यह उपलब्धि संभव हुई।

PMAY-G के तहत: 5.87 लाख आवास

प्रधानमंत्री जनमन योजना: 13 हजार आवास

मुख्यमंत्री आवास योजना: 10 हजार से अधिक आवास

इन योजनाओं के संयुक्त प्रयास से कुल निर्माण 6 लाख के पार पहुंचा।

एक वर्ष में सर्वाधिक निर्माण का रिकॉर्ड

वर्ष 2016 में योजना शुरू होने के बाद यह पहला अवसर है जब किसी एक वित्तीय वर्ष में इतने बड़े पैमाने पर आवास निर्माण पूरा हुआ है। यह तेज क्रियान्वयन और मजबूत मॉनिटरिंग व्यवस्था का प्रमाण माना जा रहा है।

सबको आवास” लक्ष्य की ओर तेज़ कदम

सरकार के पहले कैबिनेट निर्णय में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे। अब सर्वे सूची में शामिल सभी पात्र हितग्राहियों को कवर कर लिया गया है, जिससे कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे।

महिलाओं का सशक्तिकरण: “लखपति दीदी” मॉडल

“डीलर दीदी” पहल के तहत 9 हजार से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर “लखपति दीदी” बनीं

हजारों महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार के अवसर

1200 से अधिक “रानी मिस्त्री” सहित 6 हजार से अधिक राजमिस्त्री प्रशिक्षित

यह पहल आवास निर्माण को महिला सशक्तिकरण से जोड़ने का सफल उदाहरण बनकर उभरी है।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

टोल-फ्री नंबर: 18002331290

10 महीनों में 1500+ शिकायतों का त्वरित निराकरण

हर माह की 7 तारीख को “आवास दिवस”

ग्राम पंचायत स्तर पर QR कोड आधारित सूचना प्रणाली

छत्तीसगढ़ का यह मॉडल अब केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, पारदर्शिता और समावेशी विकास का एक प्रभावी उदाहरण बनकर उभर रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS