Explore

Search

April 27, 2026 3:43 am

भ्रामक खबर का एसएसपी ने किया खंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के घायल होने की बात ग़लत

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी मीडिया संस्थानों से की अपील ,अप्रमाणित और भ्रामक खबरों के प्रसारण से बचें पुलिस से जुड़े विषयों पर पुलिस का पक्ष अवश्य लिया जाए”

रायगढ़,सोशल मीडिया में दोपहर भाजपा कार्यालय घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हुए घायल” शीर्षक से प्रसारित हो रही खबर को लेकर एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने इसे पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

एसएसपी सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के घायल होने की पुष्टि होती हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त समाचार वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं है।

एसएसपी ने कहा कि इस प्रकार की अपुष्ट और भ्रामक खबरों के प्रसार से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लग सकता है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से पूर्व में भी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि पुलिस से संबंधित किसी भी घटनाक्रम के प्रकाशन या प्रसारण से पहले पुलिस का अधिकृत पक्ष अवश्य लिया जाए, ताकि सही और प्रमाणिक जानकारी ही जनता तक पहुंचे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी मीडिया संस्थानों से अपील की है कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रमाणित और भ्रामक खबरों के प्रसारण से बचें तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर पुलिस का पक्ष अवश्य लिया जाए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS