Explore

Search

June 11, 2026 5:27 pm

महुआ बीनने गई 12 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता ,ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे”

रायगढ़, 10 मार्च। जिले में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बीच पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने बताया 8 मार्च 2026 को एक ग्रामीण ने पुलिस चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जंगल क्षेत्र में महुआ बीनने गई थी। सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर महुआ एकत्र कर रहे थे। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग घर लौटने लगे तो बालिका आसपास नहीं मिली। परिजनों द्वारा आवाज लगाने पर वह कुछ दूरी पर स्थित खेत की झोपड़ी की दिशा से रोते हुए वापस आई।

बालिका ने परिजनों को बताया कि गांव का ही कृष्णा राठिया उसे पकड़कर गलत नीयत से जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। किसी तरह उसका हाथ छुड़ाकर वह वहां से भाग निकली और परिवार के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चौकी जोबी में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण उर्फ कृष्ण कुमार राठिया (28 वर्ष), निवासी जोबी क्षेत्र, को हिरासत में ले लिया।

मामले की आगे की जांच चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS