Explore

Search

September 11, 2026 4:26 am

रतनपुर में 9.32 करोड़ का डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट स्वीकृत, 40 आवासीय इकाइयों का होगा निर्माण

बिलासपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत ऐतिहासिक नगर रतनपुर को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहु की पहल से रतनपुर में आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (डीएचपी को स्वीकृति मिली है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹9.32 करोड़ की सहायता स्वीकृत की गई है।

नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी सीएसएमसी की बैठक में इस परियोजना को टेक्नोलॉजी एंड इनोवेटिव सब-मिशन टीआईएसएम के अंतर्गत मंजूरी दी गई। यह परियोजना आधुनिक और उन्नत निर्माण तकनीकों के उपयोग से आवास निर्माण का एक मॉडल प्रस्तुत करेगी।

स्वीकृत परियोजना के तहत जी+2 मॉडल पर कुल 40 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक इकाई का कार्पेट एरिया 28.57 वर्गमीटर तथा प्लिंथ एरिया 42.79 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। परियोजना को सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

परियोजना परिसर में आवासीय इकाइयों के साथ डाइनिंग रूम एवं किचन, कार्यालय कक्ष टॉयलेट सहित गतिविधि कक्ष, मेडिकल रूम टॉयलेट सहित केयरटेकर कक्ष टॉयलेट सहित और लॉन्ड्री रूम जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर बिल्डिंग मैटीरियल्स एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन कौंसिल बीएमटीपीसी द्वारा तैयार किया गया है, जिसे डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट 2018 के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखn साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रतनपुर में स्वीकृत यह परियोजना आधुनिक निर्माण तकनीकों का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी। इससे प्रदेश में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण को गति मिलेगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS