Explore

Search

March 1, 2026 12:41 am

बिलासपुर में ‘ब्रजरास रंगोत्सव’ का आयोजन, कैंसर सर्वाइवर्स के लिए 51 हजार रुपये की सहायता

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा शनिवार, 28 फरवरी को गोविंदम पैलेस में फंडरेज़र इवेंट “ब्रजरास रंगोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्रज की होली थीम पर आधारित रहा, जिसमें राधा-कृष्ण संग वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली गई।

इस अवसर पर टिकट से प्राप्त निधि कैंसर सर्वाइवर्स की सहायता के लिए कार्यरत संस्था स्पन्दन सोसाइटी को प्रदान की गई। क्लब की ओर से संस्था को 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीना साव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय उपस्थित रहीं। अतिथियों ने क्लब की इस सामाजिक पहल की सराहना की।

रंगोत्सव के दौरान कलाकारों ने राधा-कृष्ण स्वरूप में रासलीला की प्रस्तुति दी। क्लब की ओर से सभी उपस्थित जनों को हर्बल गुलाल एवं फूल वितरित किए गए। ढोल और डीजे की धुन पर लोगों ने होली खेलते हुए नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों की सहभागिता रही।

आयोजन स्थल पर ठंडाई, केक, डोसा और नूडल्स सहित विभिन्न फूड स्टॉल भी लगाए गए, जिनका उपस्थितजनों ने आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन पिनाकी फिटनेस सेंटर के संचालक आरजे शिवम ने किया।

क्लब की प्रेसिडेंट सीमा ठाकुर एवं इवेंट चेयरपर्सन मनीषा जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्पॉन्सर्स, कैंसर सर्वाइवर्स एवं इंफ्लुएंसर्स को मोमेंटो एवं गिफ्ट हैंपर प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रोटेरियन वंदना सिंह, क्लब उपाध्यक्ष रचना जैन सिंह, रोटेरियन स्वाति श्रीवास्तव, रोटेरियन संगीता सिंह, रोटेरियन रिंकी गांधी, रोटेरियन दीप्ति बंसल, रोटेरियन आशीष अग्रवाल तथा रोटेरियन चंचल सलूजा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा प्रति वर्ष इस प्रकार के चैरिटी कार्यक्रम आयोजित कर समाजसेवा के कार्य किए जाते हैं। इस वर्ष क्लब ने कैंसर सर्वाइवर्स के सहयोग का संकल्प लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS