Explore

Search

February 28, 2026 2:03 pm

विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से पत्रकार कॉलोनी को मिली नई सड़क की सौगात

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सक्रिय पहल और सतत प्रयासों से 8 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाली टू-लेन सड़क परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेगे रहंगी में

समिति के सदस्यों में ख़ुशी की लहर,पत्रकार साथी विधायक शुक्ला से मिलकर जतायेंगे आभार

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के वर्षों पुराने प्रयासों को आखिरकार सफलता मिल गई है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सक्रिय पहल और सतत प्रयासों से 8 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाली टू-लेन सड़क परियोजना को मंजूरी मिली है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा रहंगी में किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष संजीव पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कोनी सिटी बस स्टैंड से वन विभाग के रेस्ट हाउस होते हुए पत्रकार कॉलोनी बिरकोना के दोनों फेस को जोड़ते हुए मुख्य मार्ग तक टू-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना से पत्रकार कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से लंबित थी, लेकिन विधायक सुशांत शुक्ला की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों के कारण अब इसे स्वीकृति मिली है। विधायक शुक्ला ने न केवल शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी की, बल्कि परियोजना को प्राथमिकता दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों को समिति ने इस उपलब्धि का प्रमुख आधार बताया है।

संजीव पांडेय ने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक एकजुटता, धैर्य और सतत संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक सुशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में क्षेत्र की अन्य लंबित मांगें भी शीघ्र पूरी होंगी।

समिति की ओर से इस उपलब्धि को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है, जिससे आने वाले समय में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS