Explore

Search

September 6, 2026 10:21 am

अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती, 40 लीटर महुआ शराब जब्त,सीएसपी गगन कुमार के नेतृत्व में कोनी पुलिस की कार्रवाई

By Rahul

बिलासपुर।जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं एएसपी सिटी पंकज पटेल सीएसपी नगर कोतवाली आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

सीएसपी गगन कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जलसों निवासी एक महिला अपने घर के आंगन में कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री की तैयारी कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद निर्देश पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी महिला को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक डिब्बों में 30 लीटर तथा 5-5 लीटर क्षमता वाले दो डिब्बों में 10 लीटर, कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये बताई गई है।

पकड़ी गई आरोपी प्रभा देवी वर्मा (38) निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

एएसपी पंकज पटेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS