Explore

Search

December 10, 2025 4:59 pm

एसएसपी की सख्ती:धान कोचियों पर सक्रिय नजर, फिर पकड़ा 367 क्विंटल अवैध धान,जप्त धान की कीमत 08 लाख रुपये से

अब तक जशपुर पुलिस 1000 क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त कर जिला प्रशासन को सौंपा

लोदाम थाना से 300 क्विंटल तथा चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में पिकअप व ट्रैक्टर से 67 क्विंटल धान जप्त, जिला प्रशासन को सौंपा

छत्तीसगढ़ जशपुर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जशपुर के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस द्वारा सरहदी राज्यों से अवैध धान की आमद पर सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार धान कोचियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना लोदाम एवं चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए झारखंड एवं उड़ीसा से लाए जा रहे एक ट्रक, एक पिकअप तथा एक ट्रैक्टर से कुल 367 क्विंटल अवैध धान जप्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

 थाना लोदाम की कार्रवाई

आठ दिसंबर को मंडी बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान ट्रक क्रमांक CG 12 AT 8565 को पुलिस ने रोका। जांच में वाहन में 634 बोरियों में भरा 300 क्विंटल धान मिला। चालक ने अपना नाम शशिकांत साहू (37 वर्ष), निवासी बड़ा गंगा, इंदौर (मध्यप्रदेश) बताया तथा स्वीकार किया कि वह धान को गुमला (झारखंड) से लेकर आ रहा था। वैध दस्तावेज मांगने पर चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने धान को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को सौंप दिया।

चौकी कोल्हेनझरिया की कार्रवाई

मुखबिर की सूचना पर चौकी पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान एक बिना नंबर पिकअप वाहन से धान पकड़ा गया। चालक शीत कुमार यादव (27 वर्ष), निवासी हाथीबेड ने  उड़ीसा के ग्राम उरमें, जिला सुंदरगढ़ से धान लाने की जानकारी दी। पिकअप से धान की बोरियों का कुल वजन 27 क्विंटल पाया गया।

इसी प्रकार चौकी पुलिस ने एक ट्रैक्टर क्रमांक CG 13 AR 3071 को भी रोका। चालक संदीप बड़ा (40 वर्ष), निवासी ग्राम माटीपहाड़, छर्रा ने बताया कि वह धान को एक व्यक्ति गोपाल राम से लेकर आ रहा था। टोकन/दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रैक्टर से कुल 40 क्विंटल धान जप्त किया गया।

इसी प्रकार थाना लोदाम व चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में कुल 792 बोरी में 367 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,44,100 है।

 कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका 

थाना लोदाम थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, आरक्षक धनसाय राम इसी तरह चौकी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक टेक राम सारथी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगतआरक्षक अशोक भगत एवं रूबेन तिग्गा

 एएसपी अनिल सोनी ने क्या कहा 

एएसपी ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा थाना लोदाम एवं चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में कुल 367 क्विंटल अवैध धान जप्त कर जिला प्रशासन को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सरहदी राज्यों से होने वाली धान की अवैध आवक पर लगातार कड़ी निगरानी रखे हुए है और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने भी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध धान परिवहन को रोकने पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS