Explore

Search

November 7, 2026 5:00 pm

चेनारी स्ट्रांग रूम में ट्रक के प्रवेश पर सवाल, कांग्रेस ने की पारदर्शिता की मांग

चेनारी ,रोहतास।चेनारी विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनाधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने इस संबंध में वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री एम.एम. नायक से बात की और मामले में पारदर्शिता की मांग की है।

श्री पांडे ने बताया कि उन्होंने पर्यवेक्षक से तत्काल बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। श्री नायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि स्ट्रांग रूम परिसर में लगे सभी कमरे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है। हालांकि, उन्होंने किसी भी प्रकार की अनियमितता से इंकार करते हुए कहा कि सभी गतिविधियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत हो रही हैं।

पूर्व विधायक पांडे ने कहा कि हम कल पूरे सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करना चाहेंगे ताकि प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में निष्पक्षता और भरोसे को बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में फुटेज दिखाया जाए।

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर चुनावी माहौल में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि स्ट्रांग रूम में किसी प्रकार की छेड़छाड़ या सुरक्षा में कमी की कोई सूचना नहीं मिली है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS