Explore

Search

October 27, 2026 11:30 am

सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय तिवारी

भिलाई। समाज सेवा और गौ संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली दुर्ग छत्तीसगढ़ के चेयरमैन संजय तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सनातन धर्म परिषद न्यास की शाखा सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति सनातन धर्म परिषद न्यास के अध्यक्ष अवध बिहारी दास ने की है। उन्होंने संजय तिवारी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन गौ सेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को नई दिशा देगा।

ज्ञात हो कि संजय तिवारी लंबे समय से गौ सेवा गौवंश संरक्षण और मानव सेवा के कार्यों से जुड़े हैं। वे स्वर्गीय सुधाकर तिवारी मेमोरियल गौशाला का संचालन करते हुए निरंतर गौ माता की सेवा और सनातन परंपराओं के संवर्धन में योगदान दे रहे हैं।

सामाजिक सेवा के साथ ही वे स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज के माध्यम से उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए हैं।

उनकी इन सेवाओं और समर्पण को देखते हुए सनातन धर्म परिषद न्यास ने उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की है। उनकी नियुक्ति की खबर से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के गौ सेवकों और सनातन धर्मावलंबियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS