Explore

Search

October 28, 2026 11:32 pm

शराब घोटाला,ईओडब्ल्यू-एसीबी ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को किया गिरफ्तार

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू और एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी ने आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि दास की गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत की गई है। इस मामले में उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों के अनुसार दास पर आरोप है कि आबकारी आयुक्त के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभाग में सक्रिय एक सिंडीकेट का सहयोग किया। इस दौरान शासकीय शराब दुकानों में अनअकाउंटेड शराब की बिक्री, अधिकारियों के तबादलों में हस्तक्षेप निविदा प्रक्रिया में हेरफेर और दोषपूर्ण शराब नीति लागू करने जैसी गतिविधियों के माध्यम से सिंडीकेट को लाभ पहुंचाया गया। इसके बदले में उन्होंने कथित तौर पर करोड़ों रुपये का अवैध लाभ प्राप्त किया।

ईओडब्ल्यू-एसीबी के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां संभव है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS