Explore

Search

April 17, 2026 3:59 am

एसईसीएल के श्रद्धा महिला मंडल ने गौ सेवा केंद्र में किया सेवा कार्य

बिलासपुर स्थित श्री गोपाल कामधेनु गौ सेवा केंद्र में गुरुवार को श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल द्वारा सेवा कार्य संपन्न किया गया। मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के नेतृत्व में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें घायल एवं बेसहारा गौवंश के लिए आहार सामग्री एवं दवाओं का सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से बेसहारा एवं घायल गौवंशों के भोजन हेतु (भूसा, चोकर, चारा, गुड़, केला आदि) तथा उपचार एवं देखभाल हेतु 21,000 की राशि की दवाइयाँ सहयोग स्वरूप केंद्र के संचालक शत्रुध्न यादव को भेंट की गईं।

यह संस्था लगभग 45 गौ एवं बछड़ों को आश्रय एवं सेवा प्रदान कर रही है। ये सभी निरीह प्राणी सड़क दुर्घटनाओं एवं मानवीय अत्याचारों का शिकार होकर बेसहारा हो चुके हैं। गौ सेवा केंद्र द्वारा की जा रही यह सेवा कार्य न केवल अत्यंत संवेदनशील है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

सेवा कार्य के समय महिला मंडल की उपाध्यक्षाएं—श्रीमती इप्शिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन—तथा समिति की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं और सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई।

श्रद्धा महिला मंडल का यह कदम न केवल गौवंश की सेवा में समर्पित है, बल्कि समाज को सहानुभूति और सेवा की भावना से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास भी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS