Explore

Search

July 2, 2026 12:56 am

पेशी पर आए अधिवक्ता पति को न्यायालय परिसर में पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बिलासपुर। तलाक के मामले में पेशी पर आए अधिवक्ता पति को उसकी पत्नी ने न्यायालय परिसर में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पत्नी की धमकियों से परेशान अधिवक्ता ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मंगला के चड्ढा बाड़ी निवासी अधिवक्ता सत्यनारायण वैष्णव ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2020 में तखतपुर क्षेत्र के बेलसरा निवासी कुंजीका उर्फ करुणा वैष्णव से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी मायके चली गई। वर्तमान में दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
21 मार्च को तलाक मामले में उनकी पेशी थी। सत्यनारायण न्यायालय परिसर में रीडर को प्रकरण से जुड़े दस्तावेज सौंप रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी वहां पहुंच गई और गाली-गलौज करने लगी।
गुस्से में पत्नी ने अधिवक्ता को जान से मरवा देने की धमकी दी। न्यायालय परिसर में हो रहे हंगामे को देखकर वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। धमकियों से परेशान अधिवक्ता ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्नी कुंजीका उर्फ करुणा वैष्णव के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही महिला को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS