Explore

Search

February 15, 2026 11:45 pm

शराब पीने के बाद साथी कर्मचारियों ने ड्राइवर की कर दी पिटाई


बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के बिरकोना शराब दुकान के पास नगर निगम की कचरा गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर के साथ उसके ही साथी कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। घटना के दौरान शराब पीने के बाद आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद युवकों ने ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया। घायल ड्राइवर ने इसकी शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा में रहने वाला नन्हें यादव नगर निगम में कचरा गाड़ी का ड्राइवर है। बुधवार की शाम वह अपने साथी ड्राइवर अरविंद साहू और उसके रिश्तेदार विमल साहू और मनीराम पोर्ते के साथ बिरकोना स्थित शराब दुकान पर गया था। वहां से शराब खरीदकर सभी दुकान के पास ही बैठकर शराब पीने लगे।
शराब पीते समय चारों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर अरविंद और विमल नाराज हो गए। गुस्से में दोनों ने नन्हें यादव की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान ड्राइवर ने बचने की कोशिश की, लेकिन दोनों लगातार उसे मारते रहे। मारपीट के बीच मनीराम पोर्ते ने किसी तरह बीच-बचाव कर ड्राइवर को छुड़ाया।
मारपीट में घायल नन्हें यादव ने इसकी शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरविंद साहू और विमल साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS