Explore

Search

October 29, 2026 12:21 am

सजी थी बावन परी की महफ़िल, पहुँच गई पुलिस ,नामी बिल्डर समेत 11 गिरफ्तार एसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाही


बिलासपुर। अग्रसेन चौक स्थित होटल ईस्ट पार्क में पुलिस ने जुआ खेलते हुए शहर के नामी बिल्डर और कई व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे नंबर 405 से 11 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे 3.50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। होटल के मैनेजर पर भी जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ईस्ट पार्क में जुआ खेला जा रहा है। आईपीएस सुमित धोत्रे के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा और जुआ खेलते हुए 10 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी प्लास्टिक के क्वाइन पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. तेजश्वर वर्मा (41) – अशोक नगर सरकंडा
  2. किशोर कुमार (57) – चकरभाठा बोदरी रायपुर रोड
  3. रमेश अग्रवाल (68) – साकेत अपार्टमेंट, अग्रसेन चौक
  4. सुनील कुमार (57) – चांटीडीह सरकंडा
  5. पारूल राय (38) – 27 खोली, सिविल लाइन
  6. हरवंश लाल (74) – दयालबंद
  7. शारदा मिश्रा (60) – मंगला चौक
  8. याशीर इकबाल (50) – होटल मैनेजर, परिजात हाइट, सिविल लाइन
  9. केशव प्रसाद लहरे (50) – रामालाइफ, सकरी
  10. प्रशांत नारंग (41) – 27 खोली, सिविल लाइन
  11. राजेंद्र कुमार (65) – शुभम विहार
रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS