Explore

Search

October 20, 2026 10:24 am

वरिष्ठ साहित्यकार डा.पालेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक”मा महामाया दिव्य ज्योति धाम रतनपुर” का विमोचन कार्यक्रम 21 अक्टूबर को

बिलासपुर्। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डा.पालेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक” मा महामाया  दिव्य  ज्योति धाम रतनपुर”   का विमोचन  सोमवार 21 नवम्बर को अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय मे कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी  के मुख्य आतिथ्य मे किया जायेगा । विमोचन कार्यक्रम की  अध्यक्षता पूर्व प्रोफ़ेसर एवं अध्यक्ष  साहित्य एवं भाषा अध्ययन शाला पंडित रविशंकर विवि रायपुर डा चित्तरंजन कर करेंगे । विशिष्ट अतिथि बेलतरा  विधायक सुशांत शुक्ला व पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी होंगे। कार्यक्रम में समीक्षात्मक वक्तव्य वरिष्ठ साहित्यकार सरला शर्मा, अजय पाठक, सहायक प्राध्यापक. प्रो बेला महंत द्वारा दिया जायेगा। कार्यक्रम में आचार्य डा पुष्पा दीक्षित, डा जयश्री शुक्ला और श्री प्रेम शंकर पाटनवार  का सम्मान किया जायेगा। पुरा कार्यक्रम समन्वय परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित्  किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS