Explore

Search

September 6, 2026 12:51 pm

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से नाइट लैंडिंग सुविधा पर हुई प्रगति की जानकारी देने की मांग की


बिलासपुर।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से नाइट लैंडिंग सुविधा पर हुई प्रगति की जानकारी देने की मांग की है समिति ने कहा की एक बार जब इस बात का फैसला हो गया है कि डी वी ओ आर टेक्नोलॉजी का ही प्रयोग किया जाना है तो इसे हासिल करके लगाने के बारे में राज्य सरकार के लिए अब तक क्या प्रगति की है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के अधिकारियों और केंद्र के अधिकारियों के बीच टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में विवाद होने के कारण नाइट लैंडिंग की सुविधा करीब एक साल पिछड़ गई है। समिति ने कहा कि केंद्र सरकार ही लाइसेंस देने के मामले में उचित संस्था है ऐसे में राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा नई टेक्नोलॉजी के उपयोग की जिद करना समझ से परे था अब जब सारे विवाद हल हो चुके हैं और केंद्र के द्वारा अप्रूव्ड टेक्नोलॉजी ही प्रयोग की जानी है तो इसके संबंधित उपकरण आदि हासिल करने का कार्यदेश तुरंत जारी होना चाहिए।
मिति ने बताया कि केंद्र सरकार की संस्था ए ए आई, डी वी ओ आर आयात करने के लिए नामित संस्था है और राज्य सरकार तथा ए ए आई के बीच पहले से है, इसलिए इस कार्य में अधिक देरी नहीं होनी चाहिए।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से रवि बनर्जी, विजय वर्मा बद्री यादव मनोज श्रीवास देवेंद्र सिंह ठाकुर समीर अहमद आशुतोष शर्मा, महेश दुबे टाटा, केशव गोरख, अकील अली ,शाहबाज अली ,राकेश शर्मा, मोहन जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल प्प्रकाश बारानी,दीपक कश्यप, राशिद बख्श, अनिल गुलहरे, मोहसिन अली, शैलेश शर्मा, पंकज सिंह प्रणव सिंह रणजीत सिंह खनुजा, नरेश यादव राजा अवस्थी, गुड्डू सिंह फिरोज कुरेशी और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS