Explore

Search

October 22, 2026 10:03 pm

बिलासपुर से तोखन साहू को केंद्र सरकार में मंत्री बनाये जाने का निर्णय ऐतिहासिक: सुदीप श्रीवास्तव

सबसे पहले टेनों को समय पर चलवाना सुनिश्चित करे

हमर राज पार्टी के विपक्ष में सुदीप श्री वास्तव ने दी शुभकामनाएँ

बिलासपुर २ जून।हमर राज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुदीप श्रीवास्तव ने बिलासपुर से केंद्र सरकार में तोखन साहू को राज्य मंत्री बनाये जाने को ऐतिहासिक बताया है और कहा है कि बिलासपुर से पहली बार प्रतिनिधित्व होने से उम्मीदे बहुत अधिक बढ़ गई है.

हमर राज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुदीप श्रीवास्तव ने उम्मीद जाहिर की कि मंत्री बन जाने के बाद तोखन साहू प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले ट्रेनों को समय पर चलवाना सुनिश्चित करे. साथ ही कहा कि एयरपोर्ट जैसे काम अब वाकई द्रुत गति से हो सकेंगे। इसके साथ ही बिलासपुर स्थापित केंद्र के संस्थानों जैसे एन टी पी सी एस इ सी एल और केंद्रीय विश्विद्यालय से स्थानीय हितों की रक्षा की जिम्मेदारी भी अब तोखन साहू की है. सुदीप श्रीवास्तव ने कहा जनहित में उन्हें सहयोग किया जाएगा.

<

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS