Explore

Search

October 23, 2026 12:07 am

बृहस्पति बाज़ार का सब्ज़ी महल का मॉडल फेल है,सब्ज़ी के सड़ने की संभावना ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता,सरकार विचार करे—शैलेश पांडेय*

*बृहस्पति बाज़ार का सब्ज़ी महल का मॉडल फेल है,सब्ज़ी के सड़ने की संभावना ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता,सरकार विचार करे—शैलेश पांडेय*

*बीजेपी का स्वार्थ हुआ पूरा,लेकिन सब्ज़ी व्यापारियों की स्तिथि जस की तस*

*कर्ज में डूबे व्यापारियों को बुलडोज़र का डर सता रहा है- शैलेश पांडेय*

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने आज बृहस्पति बाज़ार जाकर सब्ज़ी व्यापारियों से भेंट किया,जिसमे अध्यक्ष श्री अनुराग केशरवानी ने बताया कि सब्ज़ी बाज़ार के नये मॉडल से बड़ी दिक़्क़तें आने वाली है क्योंकि बंद वातावरण में हवा पानी की कमी रहेगी जिससे सब्ज़ियाँ जल्दी सड़ सकती है जिससे व्यापारियों और जनता दोनों को नुक़सान हो सकता है।इसके अतिरिक्त व्यापारियों ने यह भी कहा कि पार्किंग बहुत थोड़े ही वाहनों के लिए है जिसमे 165 बाइक और 35 कार रखी जा सकती है और व्यापारियों की संख्या सात सौ से भी अधिक है।

सरकार के अधिकारी कुछ भी लिखित जवाब व्यापारियों को नहीं दिये है जिससे व्यापारियों में संशय की स्तिथि भी बनी हुई है,कभी किसी अधिकारी ने कहा की चबूतरे निशुल्क देंगे और कभी किसी अधिकारी ने कहा की चबूतरे शुल्क सहित देंगे,क्या सच है कोई लिखित जवाब नहीं दिया।

पूर्व विधायक से व्यापारियों ने कहा कि अधिकतम व्यापारी कर्ज में डूबे हुए है और एसे में कहीं सरकार का बुलडोज़र चल गया तो उनकी रोज़ी रोटी और परिवार का क्या होगा।क्योंकि इमलीपारा व्यापारियों के ऊपर पहले ही सरकार बुलडोज़र चला चुकी है और चटिडीह सब्ज़ी बाज़ार एसे ही बीजेपी सरकार ने उजाड़ दिया था जिससे आजतक छोटे व्यापारी परेशान है और भटक रहे है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS