Explore

Search

October 23, 2026 1:11 am

भीषण गर्मी में पंजाबी संस्था ने बुझाई राहगीरों की प्यास, ठंडी-मीठी लस्सी और रूह अफ़ज़ा शरबत का वितरण किया…


पंजाबी संस्था, बिलासपुर ने नौतपा में कहर बरपा रही भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए शनिवार को लस्सी और रूह अफ़ज़ा शरबत वितरित किया . पंजाबी हिन्दू महिला संस्था और यूथ विंग ने इस कार्य में बराबरी में हिस्सा लिया . संस्था ने ठंडी-ठंडी, मीठी लस्सी और रूह अफ़ज़ा का वितरण गोविन्दम पैलेस, रिंग रोड नंबर-2 के समक्ष किया . दोपहर 11 से शाम 5 बजे तक भरी गर्मी में सैकड़ों की संख्या में वहां से गुजरने वाले राहगीरों, पैदल यात्रियों, सायकल सवारों, वाहन चालकों और अन्य सभी ने ठन्डे पेय पदार्थ का सेवन कर प्यास बुझाई .

पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि ने इस अवसर पर कहा कि हमारी पंजाबी परंपरा में छबील सेवा (कच्ची लस्सी के वितरण) का जिक्र मिलता है . पंजाबी संस्था बिलासपुर ने अपनी महिला और यूथ विंग के सहयोग से ठंडी-मीठी लस्सी और रूह अफ़ज़ा के वितरण का एक छोटा-सा प्रयास किया है ताकि इस भीषण गर्मी में घर से बाहर अपने काम-काज के लिए निकले हर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान की जा सके .
इस अवसर पर गोविन्दम पैलेस के संचालक सौरभ कोहली, महेंद्र सेठी, जगदीश दुआ, आशिष दुआ, कमल छाबड़ा, अनुज त्रिहान, राजेश दुआ, अतुल दुआ, अंकित गांधी, रवि खन्ना, अंकित कोहली, गौरव ऐरी, चानी ऐरी, डॉ. राजकुमार खेत्रपाल, श्रीमती सुषमा ऋषि, रजनी ऋषि, नमिता ऋषि, आँचल कोहली, सुषमा छाबड़ा, सुनीता कोहली, अरुणा कोहली सहित पंजाबी संस्था तथा महिला एवं यूथ विंग के सभी सदस्य जुटे हुए थे .

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS