रेल मजदूर यूनियन के दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा: जनता और रेल कर्मचारी दोनो ही नाराज हैं मोदी सरकार से

 

बिलासपुर। रेलवे क्षेत्र के बंगला यार्ड स्थित रेल मजदूर यूनियन के कार्यालय में यूनियन का दीपावली मिलन समारोह में नगर विधायक शैलेष पांडेय शामिल हुए साथ ही नागपुर, रायपुर एवम बिलासपुर डिविजन के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ नेता नागेश्वर मिश्र विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी शिवा मिश्रा, पार्षद साई भास्कर शामिल हुए। सबसे पहले संगठन के दिवंगत लोगों की स्मृति में निर्मित शहीद वेदी में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक शैलेष पांडेय ने केंद सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर प्रहार करते हुए ट्रेनों के रद्द होने से से यात्रियों को होने वाली असुविधा का मुद्दा उठाते हुए देश में बढ़ रही महंगाई एवं भाजपा शासित प्रदेशों में महिला सुरक्षा का जिक्र किया उन्होंने केंद्र की दमनात्मक नीति के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों के संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।

अध्यक्षता कर रहे नागेश्वर मिश्र ने वर्तमान समय को केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश के लिए संकट काल बताते हुए रेल मजदूर यूनियन के साथियों के साथ उनके बीच रह कर अपनी अंतिम सांस तक कार्य करने की इच्छा जताई।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्र ने संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार के रवैए को कर्मचारी विरोधी कहा और देश के रेल तंत्र को बचाने एवम देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिऐ मजबूती से काम करने का आवाहन किया।

संगठन के महासचिव श्री रिजवान ने संगठन की स्थापना उद्देश्यों कर्मचारी हित में किए गए आंदोलनो पीआर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी साथियों से आगामी संघर्ष हेतु तैयार रहने कहा।

पार्षद साई भास्कर ने उपस्थित सभी साथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में नागेश्वर मिश्रा, एम ए रिजवान, तापस सेन, मो अली इमरान, सुशिल उईके, जगदीश बंजारे, वाई आर राव सहित बड़ी संख्या में यूनियन के लोग शामिल हुए।

रवि शुक्ला . निर्मल माणिक

2 thoughts on “रेल मजदूर यूनियन के दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा: जनता और रेल कर्मचारी दोनो ही नाराज हैं मोदी सरकार से

  1. These pictures were taken from MLB school on the occasion of children’s day celebrated as reunion.

    1. सुधार करके फोटो सहित खबर सुदेश दुबे साथी को भेजा जा चुका है.kament के लिए धन्यवाद।

Comments are closed.

Next Post

राम राम कहने मात्र से हो जाता है 108 माला का जाप,सेलर ग्राम में 77 वर्षो से आयोजित होने वाले अखंड नवधा रामायण के समापन में शामिल हुए कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास

Mon Nov 14 , 2022
बिलासपुर ।राम राम कहने से हो जाता है, 108 माला का जाप,त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( बेलतरा विधानसभा के सेलर में अनवरत 77 वर्ष आयोजित अखंड नवधा रामायण का हुआ समापन), भगवान श्री राम हमारे आराध्य ही नहीं, भारतवर्ष के संस्कृति हैं,एक बार राम कहे,तो नाम है, दो बार राम- राम कहे, […]

You May Like

Breaking News