Explore

Search

August 27, 2026 6:50 pm

जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री एवं शांति भंग की आशंका पर 9 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ।अवैध शराब कारोबार और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जरहागांव क्षेत्र से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जिन्हें बाद में न्यायालय में पेश किया गया।

मुंगेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना जरहागांव क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी ओमप्रकाश कश्यप, सुमित कश्यप, दीपक साहू, दीनदयाल कश्यप, धर्मेन्द्र कश्यप, लोरिक यादव, पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ सोनू साहू, विकास कश्यप एवं विनोद कश्यप, सभी निवासी नगर पंचायत जरहागांव, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी कर इस्तगासा क्रमशः धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की। बाद में सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अवैध शराब, नशाखोरी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS