Explore

Search

April 8, 2026 8:22 pm

 रायगढ़ में ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई जारी 

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी”

छत्तीसगढ़,रायगढ़ जिले में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की गई।

लैलूंगा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई

7 अप्रैल 2026 को लैलूंगा पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम पोतरा, बिरसिंहा एवं गमेकेला में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी की।

इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 35.5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही मौके पर लगभग 100 किलो महुआ पास नष्ट किया गया।

पोतरा में राजेश भगत (25 वर्ष) से 10 लीटर महुआ शराब जब्त

परमेश्वर सिदार (30 वर्ष) से 10 लीटर महुआ शराब बरामद

डोलेश्वर सिदार (43 वर्ष) एवं विकांति भगत (37 वर्ष) के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुसौर में भी कार्रवाई

इसी क्रम में पुसौर पुलिस ने ग्राम टपरदा निवासी जगदीश सारथी (31 वर्ष) को 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ा। आरोपी शराब बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया, जिस पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

चक्रधरनगर क्षेत्र में देशी शराब जब्त

8 अप्रैल को चक्रधरनगर पुलिस ने विजयपुर क्षेत्र में दबिश देकर प्रहलाद माखिजा (54 वर्ष) को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब (लगभग 2800 रुपये मूल्य) जब्त की गई। उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS