Explore

Search

April 8, 2026 6:20 pm

आई-गॉट में सभी विभागों की ऑन-बोर्ड होना जरूरी:मुख्य सचिव विकासशील

“सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे,आई-गॉट साधना सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मिशन कर्मयोगी कार्यशाला हुई आयोजित”

रायपुर, 08 अप्रैल 2026। प्रदेश के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आई-गॉट प्रशिक्षण कार्यक्रम से अपने-अपने विभागों को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मोबाइल के माध्यम से भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि आई-गॉट प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभागीय स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इसके लिए उन्होंने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण कोर्स का चयन करें, ताकि कर्मचारियों की दक्षता में वृद्धि हो सके।

आई-गॉट प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत साधना सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव एवं अनुभाग अधिकारी शामिल हुए। वहीं, सभी जिलों के प्रमुख अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

कार्यशाला के प्रारंभ में अधिकारियों को बताया गया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म आई-गॉट और ई-एचआरएमएस से जुड़कर कर्मचारियों की क्षमता और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने यह भी उल्लेख किया कि आई-गॉट प्लेटफॉर्म पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई  का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे प्रशिक्षण और अधिक स्मार्ट एवं प्रभावी होगा।

उन्होंने सभी विभागों को शत-प्रतिशत ऑन-बोर्डिंग सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने पर बल दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रशिक्षण केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे कर्मचारी अपने विभाग की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS