Explore

Search

April 17, 2026 8:47 pm

वर्दी में डांस रील वायरल: बिलासपुर एसएसपी की सख्ती, आरक्षक देवानंद कैवर्त लाइन अटैच

“एसएसपी रजनेश सिंह की चेतावनी पुलिस वर्दी केवल ड्यूटी और सेवा का प्रतीक ,इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी ,सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गतिविधियां न केवल अनुशासनहीनता ,बल्कि विभाग की छवि को भी प्रभावित करती हैं,ऐसे मामलों में होगी सख्त कार्रवाई”

छत्तीसगढ़।पुलिस वर्दी में डांस करते हुए सोशल मीडिया रील वायरल होने के मामले में एसएसपी बिलासपुर ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मस्तूरी में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1372 देवानंद कैवर्त को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र बिलासपुर सम्बद्ध लाइन अटैच कर दिया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा 6 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि वर्दी में इस प्रकार का वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना पुलिस यूनिफॉर्म का दुरुपयोग एवं अशोभनीय आचरण है, जो विभागीय अनुशासन और निर्धारित मानकों के विपरीत है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई की है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह ने कहा ने कहा कि पुलिस वर्दी केवल ड्यूटी और सेवा का प्रतीक है। इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गतिविधियां न केवल अनुशासनहीनता दर्शाती हैं, बल्कि विभाग की छवि को भी प्रभावित करती हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS