Explore

Search

May 9, 2026 11:39 am

युवती के गले से सोने की चेन खींचकर भागे बाइक सवार युवक

बिलासपुर। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान गदा चौक के पास सोमवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी तुलिका बाजपेयी सोमवार शाम अपने एक परिचित से मिलने लालखदान गदा चौक के पास गई थीं। मुलाकात के बाद जब वे पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती, बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। अचानक हुई इस वारदात से युवती घबरा गई और जोर-जोर से शोर मचाने लगी। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े। तब तक दोनों आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत तोरवा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS