Explore

Search

October 31, 2026 6:30 pm

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा सभी 10 नगर निगमों में खिलेगा कमल ,बनेगी भाजपा की शहर सरकार

बिलासपुर। बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 वर्षों में जनता के साथ छल और धोखा किया है, जिससे प्रदेश की जनता अब पूरी तरह परिचित हो चुकी है.. सीएम साय ने दावा किया कि जिस तरह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सफलता मिली, उसी तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी बीजेपी की जीत तय है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि न तो उनके पास सही प्रत्याशी हैं और न ही वे ठीक से फॉर्म भर पा रहे हैं.

. सीएम के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा वार्ड और एक नगर पंचायत बीजेपी निर्विरोध जीत चुकी है..सीएम साय ने दावा किया कि प्रदेश के 10 के 10 नगरीय निकाय, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में बीजेपी भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS