Explore

Search

March 8, 2026 6:03 am

छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक आमसभा बिलासपुर में संपन्न

प्रदेश की मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं प्रदेश के 14 जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक आमसभा बिलासपुर स्थित होटल बंसीवाला में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की।आमसभा में संघ के महासचिव शेख समीर ने वर्ष 2025 की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आगामी वर्ष 2026 की कार्ययोजना एवं प्रतियोगिता कैलेंडर जारी किया।

बैठक में प्रदेश की मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं प्रदेश के 14 जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, खेल विकास एवं आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

आमसभा में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में चेयरमैन रविन्द्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष मनीष बाग, उपाध्यक्ष ममता पांडे, महासचिव शेख समीर, संयुक्त सचिव एम. रत्नाकर, कोषाध्यक्ष मनीष निषाद, कार्यकारिणी सदस्य सबीहा शेख, खुशबू पांडे एवं कुंवर सिंह। इसके अतिरिक्त टेक्निकल डायरेक्टर शेख अरबाज अली, असिस्टेंट टेक्निकल डायरेक्टर बरुण बाग, रेफरी बोर्ड चेयरमैन अभिषेक देवांगन एवं सचिव सूर्यकांत वर्मा तथा प्रदेश कार्यालय सचिव बी. बल्बिनी राव भी उपस्थित रहे।यह वार्षिक आमसभा छत्तीसगढ़ पैरा स्विमिंग संघ के महासचिव सूरज यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS