Explore

Search

October 31, 2026 6:27 pm

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी को मौत के घाट उतारा

दंतेवाड़ा: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित अरनपुर के पंचायत प्रत्याशी जोगा बारसा की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सात से आठ की संख्या में नक्सली जोगा के सरपंच पारा स्थित घर में पहुंचे। नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर जोगा की निर्ममता से हत्या कर दी।

परिजन बीच-बचाव करते हुए जोगा बरसा को छोड़ने की विनती करते रहे लेकिन नक्सलियों ने एक भी नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि नक्सली अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जोगा की पत्नी अरनपुर की सरपंच रह चुकी है और इस बार जोगा चुनावी मैदान में थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS