Explore

Search

October 31, 2026 6:31 pm

घरघोड़ा हाईस्कूल में चुनावी ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनर से हाथापाई


रायगढ़। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतिम दौर में धीरे धीरे बढ़ रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्दशों के परिपालन में जिले में जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में लगातार ट्रेनिग से लेकर ईवीएम रेंडमाइजेशन का कार्य चल रहा है। इस बीच घरघोड़ा के हाई स्कूल में नगर पंचायत चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग के दौरान के शिक्षकों ने सभी मर्यादाओं को तार- तार करते हुए अपने ही मास्टर ट्रेनर के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग किए जाने से की गई है।


घरघोड़ा हाईस्कूल में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मास्टर ट्रेनरों की डियूटी लगाई गई थी। इसमें 8 मास्टर ट्रेनर को 140 कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी थी। जिसमें एक कक्ष में 60 तथा शेष तीन में 40-40 कर्मियों को ट्रेनिंग दी जानी थी। मास्टर ट्रेनर से ट्रेनिंग लेने से पहले ही कुछ शिक्षकों की आपस मे भिड़त हो गई। बताया गया कि जब मास्टर ट्रेनर मनोज कुर्रे के द्वारा शिक्षकों को तय स्कूल के कक्ष में बुलाया गया तो कुछ शिक्षक भड़क गए। देखते ही देखते मामला गरमा गया,बदसलूकी के साथ हाथापाई होने लगी । स्थानीय शिक्षकों ने मामले में हस्तक्षेप कर बीच- बचाव किया है। तब कही जाकर मामला शांत हो पाया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS