Explore

Search

May 19, 2026 11:08 pm

प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, पूर्व सीएम ने निकाली ट्रैक्टर रैली

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने कांग्रेस को ट्रैक्टर रैली की अनुमति नहीं दी। प्रशासन का कहना था कि इससे यातायात जाम होगा और लोगों को परेशानी होगी। कांग्रेस का कहना था कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई में निकलने वाली ट्रैक्टर रैली के लिए तीन दिन पहले ही अनुमति मांगी थी। दो दिनों तक इसे लटकाए रखने के बाद एनवक्त पर प्रशासन ने ट्रैक्टर रैली की अनुमति से इंकार कर दिया।


नाराज कांग्रेसी नेताओं ने इसे प्रशासन के अफसरों द्वारा जानबुझकर रोड़ा अटकाए जाने की बात कही और सत्ताधारी दल के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया। अनुमति को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बिलासपुर आगमन हो गया था। जब इस बात की जानकारी पूर्व सीएम को दी गई तो वे प्रशासनिक अफसरों को जमकर कोसा और ट्रैक्टर रैली निकालने की सहमति दे दी।


पूर्व सीएम के ट्रैक्टर रैली में जिले के दिग्गज कांग्रेसी नजर आए। पूर्व सीएम बघेल स्टेयिरंग सीट पर बैठे थे। उनके बाज में मेयर केंडिडेट प्रमोद नायक,विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया सहित संगठन के पदाधिकारी बैठे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्रैक्टर रैली को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके इशारे पर प्रशासनिक अफसरों ने रैली की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर एडीएम, एसडीएम और एएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है। इसे लेकर आज पूरे दिन सियासी पारा गरम रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS