Explore

Search

October 20, 2026 5:18 pm

पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण से दो बच्चों की मौत,अस्पताल में भर्ती 5 बच्चो को देखने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पहुंचे

बिलासपुर।कोटा के पैटेता के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के पश्चात दो बच्चों की मौत हुई और 5 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं जिनका हाल-चाल जानने आज अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित शहर कांग्रेस महामंत्री समीर अहमद के साथ अस्पताल पहुंचे बच्चों का हाल-चाल जाना डॉक्टर से बात की और परिजनों को सांत्वना दिलाया के इलाज की व्यवस्था में सहयोग करेंगे अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का दौरा कल बिलासपुर हुआ पत्रकारों के सवाल में माननीय मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग के कार्य अच्छा चल रहा है स्वास्थ्य मंत्री पूरा ध्यान दे रहे हैं और मुख्यमंत्री के जाते ही या घटना घटती है मुख्यमंत्री एवम स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए ।और दुख का विषय है कि 24 घंटा होने के पश्चात भी भाजपा के मंत्री या मुख्यमंत्री का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा । कांग्रेस के आज पूर्व उपमुख्यमंत्री टी सिंह देव भी बिलासपुर पहुंचे थे सिम्स पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य का जानकारी ली एवं परिजनों से मुलाकात की।
रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS