Explore

Search

October 16, 2026 11:36 pm

ग्राम लगरा में भव्य जगराता, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सच्चे मन से मांगी गई हर कामना माता रानी करती हैं पूर्ण : त्रिलोक चंद्र श्रीवास

CBN36 बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा में गुड्डी चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा गांव माता रानी की भक्ति और जयकारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में अपने साथियों सहित शामिल हुए। उन्होंने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि सच्चे और निर्मल मन से माता रानी के दरबार में मांगी गई हर कामना अवश्य पूर्ण होती है। मां के प्रति अटूट आस्था, सच्ची श्रद्धा और सकारात्मक भाव जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहित उनके साथ पहुंचे कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज और शुभम श्रीवास का भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन समिति ने उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुखराम बिरजे, उपसरपंच ओमप्रकाश श्रीवास, राजेंद्र साहू, कृष्ण केवट, संजय साहू, लोकेश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, विष्णु साहू, अशोक साहू और तीज राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में हजारों लोगों की सहभागिता ने जगराता को यादगार बना दिया। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS