बिलासपुर।तपती दोपहरी में चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस जवानों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा गमछा वितरण किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण भी उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ता यातायात विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने यातायात प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे को गमछा सौंपे, ताकि सभी जवानों तक इनका वितरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों को भी मौके पर गमछे प्रदान किए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रह सकती है।
जावेद मेनन ने कहा कि यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भीषण गर्मी में सड़क पर खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गमछे वितरित किए गए हैं।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि रामाशंकर बघेल, रमजान गौरी, आयाज खान, रिजवान खान, मोनू ठाकुर, सज्जू खान, वकार खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक


