
“लैलूंगा की यह कार्रवाई सिर्फ एक पुलिस ऑपरेशन नहीं, बल्कि यह दिखाती है कि तकनीक ड्रोन और संयुक्त टीमवर्क कैसे ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में छिपे अवैध नेटवर्क को उजागर कर रहा है,आने वाले समय में ऐसे अभियान और तेज होने के संकेत हैं, जिससे जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ा असर पड़ सकता है”
छत्तीसगढ़ ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लैलूंगा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम खेती के नेटवर्क का खुलासा किया है। ड्रोन और फिजिकल सर्वे की मदद से तीन अलग-अलग मामलों में 61 किलो से अधिक अफीम और उससे संबंधित सामग्री जब्त की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
क्या कहा डीआईजी एवं एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह ने
ड्रोन सर्वे से खुली परत-दर-परत सच्चाई,तमनार के आमाघाट में पहले हुई बड़ी कार्रवाई
60 हजार से अधिक पौधे और 3 किलो प्रोसेस अफीम जब्ती के बाद प्रशासन सतर्क हो गया था। इसके बाद ड्रोन तकनीक और संयुक्त टीम पुलिस, प्रशासन, कृषि, आबकारी, एफएसएल, एएनटीएफ के जरिए लैलूंगा के दूरस्थ गांवों में निगरानी बढ़ाई गई।यही सतर्कता नवीन घटगांव और मुड़ागांव में चल रही अवैध गतिविधियों तक पुलिस को ले गई।
तीन गांव, तीन केस – एक ही पैटर्न

नवीन घटगांव (केस-1)
• आरोपी: सादराम नागवंशी (60 वर्ष)
• बरामदगी: 6.1 किलो सूखे पत्ते + 16 किलो डंठल
• जमीन के छोटे हिस्से (2 डिसमिल) में खेती
• मामला दर्ज: अपराध क्रमांक 94/2026, धारा 8(बी), 18 NDPS

नवीन घटगांव (केस-2)
• आरोपी: अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष)
• बरामदगी: 14 किलो सूखी अफीम फसल
• साक्ष्य मिटाने की कोशिश नाकाम
• मामला दर्ज: अपराध क्रमांक 95/2026
मुड़ागांव (केस-3)

• आरोपी: तानसिंह नागवंशी (32 वर्ष)
• बरामदगी: 4 किलो अफीम पोस्त
• फसल काटकर छिपाई गई थी
• मामला दर्ज: अपराध क्रमांक 96/2026
एक नजर में पूरी कार्रवाई
• कुल जब्ती: 61 किलो से अधिक अफीम सामग्री
• आरोपी: 3 गिरफ्तार

• धाराएं: NDPS एक्ट की धारा 8(बी), 18
• तकनीक: ड्रोन + ग्राउंड सर्वे
ड्रोन बना पुलिस का गेम चेंजर

दुर्गम और जंगल क्षेत्रों में अफीम की खेती पकड़ना पहले मुश्किल था, लेकिन अब ड्रोन की मदद से
• ऊंचाई से खेतों की पहचान
• संदिग्ध पैटर्न की ट्रैकिंग
• त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है
पुलिस प्रशासन की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में डर का माहौल है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती, क्रय-विक्रय या भंडारण किया गया, तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम खेती गंभीर अपराध है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
प्रधान संपादक


