Explore

Search

August 26, 2026 12:43 am

एटीएस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राजधानी रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एटीएस टीम द्वारा की गई, जो सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर अवैध प्रवासी गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी।

पुलिस केअनुसार गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने बांग्लादेश से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कर रायपुर में बसने का प्रयास किया था। इन दोनों के पास भारतीय पहचान पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज थे, जिनकी सत्यता को लेकर संदेह था।

जांच के बाद पता चला कि ये दस्तावेज नकली थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी नागरिक कानून के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उनकी रिमांड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS