CBN36 बलौदाबाजार। साइबर अपराधों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत मंगलवार को बलौदाबाजार प्रवास पर पहुंचे ।
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ लेकर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा और गौरी शंकर अग्रवाल ने ली सेल्फी
18 अगस्त को बलौदाबाजार प्रवास के दौरान लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने अभियान के आधिकारिक QR कोड को स्कैन कर सेल्फी ली।
सोशल मीडिया पर सेल्फी साझा कर लोगों से की अपील
तीनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी ‘जागरूकता की सेल्फी’ सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। साथ ही प्रदेशवासियों से भी साइबर जागृति अभियान से जुड़ने और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।
15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा अभियान
छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से ‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को डिजिटल फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
QR कोड स्कैन कर ऐसे जुड़ सकते हैं अभियान से
अभियान में शामिल होने के लिए नागरिक छत्तीसगढ़ पुलिस के आधिकारिक पोस्टर या बैनर पर दिए गए QR कोड को मोबाइल से स्कैन कर सकते हैं। इसके बाद दिए गए लिंक या फ्रेम के माध्यम से ‘जागरूकता की सेल्फी’ लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया जा सकता है।
साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल
पुलिस ने नागरिकों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल से सावधान रहने और अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
प्रधान संपादक




