Explore

Search

September 8, 2026 9:37 am

सखी महिला समूह ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया सावन पर्व

नर्मदा क्लब वसंत विहार में हुआ आयोजन, महिलाओं ने हरी चूड़ियां पहनकर निभाई परंपरा

CBN 36 बिलासपुर ।वसंत विहार स्थित एसईसीएल नर्मदा क्लब में सखी महिला समूह द्वारा 6 अगस्त को सावन पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर आयोजन को आकर्षक एवं उत्सवमय बना दिया।

सावन पर्व के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी चूड़ियां पहनाईं तथा सुहाग सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। वहीं संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और सावन पर्व का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में सखी महिला समूह की सचिव श्रीमती खुशी क्षत्रिय, उप सचिव श्रीमती मोना कामले, कोषाध्यक्ष श्रीमती बिन्नी कुर्रे तथा सांस्कृतिक सचिव श्रीमती करुणा साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS