Explore

Search

October 17, 2026 12:20 am

बिलासपुर में भारी बारिश से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला

बिलासपुर, 17 जुलाई 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण रेलवे स्टेशन एवं यार्ड में रेलवे ट्रैक पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते शुक्रवार को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है।

रद्द की गई ट्रेनें:

  • ट्रेन संख्या 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू
  • ट्रेन संख्या 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू
  • ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
  • ट्रेन संख्या 68746 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • ट्रेन संख्या 68745 बिलासपुर–रायपुर मेमू

उपरोक्त सभी ट्रेनें 17 जुलाई 2026 को रद्द कर दी गई हैं।

आंशिक रूप से संचालित ट्रेनें (शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन):

  • ट्रेन संख्या 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू को चांपा स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया गया।
  • ट्रेन संख्या 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू अब चांपा स्टेशन से रायगढ़ के लिए रवाना होगी।
  • ट्रेन संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू को दाधापारा से ही वापस रायपुर के लिए रवाना किया गया।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद रेल सेवाओं को सुचारु रूप से बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS