Explore

Search

July 15, 2026 9:31 pm

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की छवि बिगाड़ने भाजपा फैला रही भ्रम : कांग्रेस

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की छवि धूमिल करने के लिए सुनियोजित तरीके से साक्षात्कार के एक अंश को प्रसारित कर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इसकी कड़ी निंदा की है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक के बयान को तोड़-मरोड़कर जनता के सामने पेश किया जा रहा है, जबकि उन्होंने अपने साक्षात्कार में केवल जन, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना आदर्श बताया था, किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन नहीं किया था।

कांग्रेस के जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा का आईटी सेल विधायक के बयान को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और पार्टी हमेशा आदिवासी हितों की रक्षा तथा जन, जंगल और जमीन के संरक्षण के पक्षधर रहे हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्राम सभाओं को अधिकार देने के लिए पेसा कानून लागू किया गया, वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई तथा बड़ी संख्या में वन पट्टों का वितरण किया गया। इसके अलावा बस्तर और सरगुजा जैसे वन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की गईं। कांग्रेस का आरोप है कि वर्तमान भाजपा सरकार इन योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है।

कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक अटल श्रीवास्तव की छवि खराब करने का प्रयास दुर्भावनापूर्ण है और जनता इस तरह के दुष्प्रचार को समझती है। उन्होंने भाजपा से राजनीतिक मर्यादा का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

संयुक्त बयान जारी करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, अश्वनी उद्देश्य, सुभाष अग्रवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पंकज तिवारी, कुलवंत सिंह, प्रकाश जायसवाल, रियाज जुनजानी, फूलचंद्र अग्रहरी, वीणा मसीह, शीतल जायसवाल, शिवदत्त पांडेय, शिवा पांडेय, जयराज दीक्षित, शिवदयाल निर्मलकर, कन्हैया गंधर्व, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर राजू सिदार, जिला पंचायत सदस्य रजनी पिंटू मरकाम, चिंताराम ध्रुव, मनोज मरावी, बुधराम जगत, पुष्पेंद्र जगत, पावक ध्रुव, प्रकाश मरकाम, रवि सिंह तवर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS