Explore

Search

July 11, 2026 9:58 pm

दुर्ग में पुलिस एवं पुलिस परिवार के लिए निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन 12 जुलाई को

छत्तीसगढ़ दुर्ग। दुर्ग पुलिस, जन मित्र, मेघ गंगा ग्रुप एवं स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सुपेला (भिलाई) के संयुक्त तत्वावधान में 12 जुलाई 2026 को न्यू पुलिस लाइन, थगड़ा बांध के पास, दुर्ग में पुलिस, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा।

आइजी रेंज अभिषेक शांडिल्य एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है

शिविर का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। शिविर में 22 से अधिक सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही LifeCare Diagnostic Centre द्वारा NABL प्रमाणित पैथोलॉजी जांच, सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण तथा दंत परीक्षण की सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी पुलिसकर्मियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS