बिलासपुर। नगर निगम उपचुनाव के तहत वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर, तारबहार में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम के समर्थन में शनिवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वार्ड की गलियों में पैदल भ्रमण कर घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया तथा शेख आजम को विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद इनग्रिड मैकलाऊड़, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी बत्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तज्मुल हक, नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने वार्डवासियों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम को समर्थन देना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर शेख आजम को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान राकेश शर्मा, रामा बघेल, ओम कश्यप, परदेसी राज, शिल्पी तिवारी, रिंकी शुक्ला, राजू साहू, प्रशांत पांडेय, हेरी डेनियल, कमलेश लौहात्रे, मार्गेट बेंजामिन, अब्दुल तस्लीम, विनोद जवाहर, जयपाल निर्मलकर, राजीव रतन सिंह, पूजा प्रधान, जहुर अली, शुभलक्ष्मी, चित्रलेखा साहू, उत्तरा सक्सेना, विनोद कुर्रे, एम.एम. रिजवान, सुरेश राठौड़
श्यामलाल कुर्रे, मोनू चौहान, कोमल कुर्रे, उत्तम चटर्जी, दाऊद जेम्स, राहुल दुबे, संगीत मोइत्रा, प्रदीप राज, अभिलाष रजक, नजीर भाई, दिलीप साहू, राकेश केसरी, छोटू सलोमन, शेख सलीम, शिबू खान, विमला बाई, लता महंती, राजकुमार बंजारे, अफसाना बेगम, जैयबुन निशा, रितेश सिंह, भारत निर्मलकर, तरुण ध्रुव, मसीह प्रकाश, अजरा खान, भारत लाल, पूजा मांझी, सैयद मकसूद अली, उदय गंगवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म दिखाई दिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेख आजम के समर्थन में जोरदार प्रचार-प्रसार किया।
प्रधान संपादक


