Explore

Search

September 5, 2026 2:49 pm

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जानकी होटल में शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब कारोबार, नशे और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी”

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत 14 मई को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने रामलीला मैदान स्थित जानकी होटल में अवैध शराब बिक्री पर छापा मारा। कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल का मैनेजर काउंटर पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी, जहां होटल मैनेजर सुरेन्द्र पटेल काउंटर पर मौजूद मिला। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने काउंटर से 05 नग सीम्बा बीयर, 01 नग ग्रांड फादर बीयर, 07 नग हंटर बीयर, 06 नग केन बीयर, 01 बोतल ब्लेंडर स्प्राइड, 01 बोतल सिग्नेचर, 01 बोतल मैजिक मोमेंट तथा 01 बोतल ओल्ड हैबिट अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने कुल 13.100 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,350 रुपये बताई गई है, साथ ही बिक्री रकम 500 रुपये जब्त की।

आरोपी सुरेन्द्र पटेल (37 वर्ष), निवासी कटनी मध्यप्रदेश, हाल मुकाम जानकी होटल रायगढ़ के खिलाफ धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, थाना साइबर प्रभारी विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, बृजलाल गुर्जर, रूपराम पटेल, हेमंत चन्द्रा, कमलेश यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS