Explore

Search

October 15, 2026 1:35 pm

छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने किया अभिवादन

वर्धा ।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक अभिवादन किया।

विश्वविद्यालय के छत्रपति संभाजी महाराज छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, अधिकारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने भी छत्रपति संभाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार कुलानु शासक डॉ. राकेश मिश्र, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. जयंत उपाध्याय, डॉ. मीरा निचले, छात्रावास अधीक्षक डॉ. प्रदीप, डॉ. हिमांशु शेखर, डॉ. मुन्नालाल गुप्ता, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे सहित विभिन्न छात्रावासों के शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS