Explore

Search

June 11, 2026 10:26 pm

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण,अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार और ऑयल कंपनियां आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार ने आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की हैं तथा ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और ईंधन के संग्रहण से बचने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से संयम और जिम्मेदारी का परिचय देने का आग्रह करते हुए कहा कि लोग केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी भ्रामक सूचना से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की सजगता, संयम और सहयोग से प्रदेश सहित पूरे देश में ईंधन व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नागरिकों को जिम्मेदार व्यवहार करते हुए राष्ट्रहित में सहयोग करना चाहिए तथा सकारात्मक सोच के साथ व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS