Explore

Search

April 11, 2026 7:59 pm

एम्स डॉक्टर बनकर करोड़ों की ठगी की साजिश नाकाम, ओडिशा का शातिर आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

अंतरराज्यीय ठगी का बढ़ता खतरा,प्रोएक्टिव पुलिसिंग से टली बड़ी ठगी,ठगी की थी बड़ी योजना,भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद,पुलिस की नागरिकों से अपील”

रायपुर, 11 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बैंक ठगी गिरोह की साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। थाना कबीर नगर पुलिस ने ओडिशा के कटक निवासी 32 वर्षीय शातिर अपराधी श्रीधर राउत को गिरफ्तार किया है, जो पिछले करीब सात महीनों से फर्जी पहचान के साथ शहर में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को एम्स का डॉक्टर बताकर बैंक अधिकारियों और आम लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहा था। उसकी योजना फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये के बैंक ऋण हासिल कर फरार होने की थी।

फर्जी पहचान से बना रहा था विश्वसनीय छवि

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग नामों आदित्य मिश्रा आदित्य अग्निहोत्री और डॉ. सिद्धार्थ का उपयोग कर अपनी पहचान छिपा रखी थी। वह उच्च प्रतिष्ठित संस्थान एम्स से जुड़ा होने का दावा कर लोगों को भ्रमित करता था, जिससे उसकी बातों पर आसानी से भरोसा किया जा सके।

ठगी की थी बड़ी योजना

पुलिस के मुताबिक आरोपी की योजना में शामिल था करोड़ों रुपये के जमीन सौदों के लिए बैंक लोन लेना,लग्जरी वाहन (फॉर्च्यूनर) के लिए ऋण प्राप्त करना,ऋण स्वीकृत होने के बाद रकम लेकर फरार हो जाना,आसपास के लोगों को झांसा देकर पैसे हड़पना,इसके अलावा आरोपी पहले भी मेडिकल छात्रों को वीजा दिलाने का झांसा देकर उनके पासपोर्ट हड़प चुका है।

प्रोएक्टिव पुलिसिंग से टली बड़ी ठगी

पुलिस ने इस कार्रवाई को प्रोएक्टिव पुलिसिंग का उदाहरण बताया है। खास बात यह रही कि अभी तक कोई ठगी की घटना सामने नहीं आई थी, न ही कोई शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने अपनी खुफिया जानकारी और निगरानी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई से बैंकिंग क्षेत्र को करोड़ों रुपये की संभावित हानि से बचाया जा सका।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

आरोपी श्रीधर राउत के खिलाफ ओडिशा के कटक जिले में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, मारपीट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े मामले भी दर्ज किए गए थे।

भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनमें नकली आधार और पैन कार्ड फर्जी सिम कार्ड विभिन्न नामों से बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड अन्य व्यक्तियों के नाम पर पासपोर्ट जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र एम्स समेत प्रतिष्ठित संस्थानों के फर्जी पहचान पत्र

पुलिस की नागरिकों से अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों और बैंक प्रबंधन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति की पहचान का स्वतंत्र सत्यापन किए बिना वित्तीय लेन-देन न करें किरायेदार या कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें

अंतरराज्यीय ठगी का बढ़ता खतरा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला इस बात का संकेत है कि अपराधी अब अंतरराज्यीय स्तर पर संगठित तरीके से सक्रिय हैं और नई पहचान के साथ अलग-अलग शहरों में ठगी की कोशिश करते हैं। ऐसे में सतर्कता और समय पर कार्रवाई ही इन अपराधों पर रोक लगा सकती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS