Explore

Search

April 11, 2026 7:57 pm

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘ख़ौफ़’ शॉर्ट फिल्म की सराहना, साइबर जागरूकता का दिया संदेश

रायपुर, 11 अप्रैल 2026।प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के बीच जागरूकता पर आधारित शॉर्ट फिल्म “Khauf – The Digital War Digital Arrest” की सराहना की है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से फिल्म को साझा करते हुए आम नागरिकों से इसे देखने और सतर्क रहने की अपील की।

https://www.facebook.com/share/v/1DrWGmZP4C/?mibextid=wwXIfr

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक ने जहां जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है, वहीं साइबर अपराध के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। साइबर ठगी, फर्जी कॉल और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में अपराधी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि यह फिल्म साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास है और सभी को इसे अवश्य देखना चाहिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में सभी से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” का संदेश भी दिया।

वहीं, इस पहल पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुखिया का साथ मिलता है, तो कार्य करने का उत्साह और भी बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री द्वारा फिल्म को सोशल मीडिया पर साझा करना साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उल्लेखनीय है कि “ख़ौफ़” शॉर्ट फिल्म का उद्देश्य डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी जैसे अपराधों के प्रति आमजन को सचेत करना है, ताकि लोग समय रहते सावधानी बरत सकें और ठगी का शिकार होने से बच सकें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS